Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

मांग पूरी होने पर तौल लिपिकों की हडताल समाप्त

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: किसान सहकारी चीनी मिल में तौललिपिकों की हडताल देर रात्रि लिपिकों की शर्तो पर किसानों नेताओं के प्रयास से समाप्त हो गई। जिसके चलते मिल का गन्ना तौल कार्य सुचारू रूप से चालू हो गया।
नानौता चीनी मिल में मंगलवार को शुरू हुई तौल लिपिकों की अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल देर रात्रि में किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, ग्राम मौरा के प्रधान दिलबाग सिंह व अन्य संगठनों के साथ थाना पुलिस की मदद से रात्रि करीब 10ः30 बजे समाप्त हो गईं।

तौललिपिक जयकुमार व अंकुश खटाना ने बताया कि सभी तौलकर्मियो द्वारा रात्रि में बिस्तर लगा लिए गए थे। कि इसी दौरान मिल अधिकारियों द्वारा वार्ता के लिए संगठन के पदाधिकारी व अन्य को हमारे पास भेजा गया था। जिसके बाद संगठन पदाधिकारियों द्वारा मिल अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। जिसमें उनके हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया। उन्होने ंबताया कि वार्ता के बाद निर्णय हुआ है कि तौलकर्मियों को अब 9500 रूपये सेलेरी व पीएफ फैक्ट्री द्वारा दिया जाएगा। तो वहीं उनके साप्ताहिक अवकाश के पैसे भी नहीं कटेंगे। यदि कोई तौललिपिक साप्ताहिक अवकाश में कार्य करता है तो उसका भुगतान अलग से किया जाएगा। जिस पर सभी तौलकर्मी सहमत हो गए है।

क्या बोले चीनी मिल सीसीओ –

इस संबध में चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी मदनपाल राणा ने बताया कि किसान संगठन के पदाधिकारियों व तौल लिपिकों के साथ हुई वार्ता के बाद मामला सुलझ गया है। इसके बाद सभी तौल लिपिक तौल केन्द्रों पर पंहुच गए है। गन्ना किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img