Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार जिला प्रभारी का स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भाजपा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, दीपिका राठौर औऱ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर के नेतृत्व में महिला मोर्चे की वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने आशु चौधरी को प्रभारी बनाये जाने पर उनका स्वागत किया है।

आशु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। पंचायतों से लेकर नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

आज महिलाएं पंचायत स्तर पर अपने गांव को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही उसी प्रकार आज राज्य के विकास में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।

आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अपनी सराहनीय भूमिका से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। बिमला ढोडियाल, सन्तोष सैनी, नीतू चौहान, शालिनी यादव, सुचिता ध्यानी, रितू ठाकुर, सरिता अमोली, मंजू आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाये दी।

स्वागत कार्यक्रम में रजनी वर्मा, मनु रावत, शर्मिला बगवाड़ी, रेणु शर्मा,मीनाक्षी, नीतू वर्मा, रीता शर्मा, तारा नेगी, आमरीन , ममता अग्रवाल , मोनिका यादव आदि सम्मलित हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img