
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे दिनभर घर में बोर होते हैं। आप बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से किसी एक्टिविटी में डाल सकते हैं। इससे बच्चा बिजी रहेगा और कुछ नया सीखेगा। बच्चों को पूरे साल गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार रहता है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को न जाने क्या-क्या करने का मन करता है। ऐसे में आप बच्चों को किसी न किसी एक्टिविटी में इंगेज कर सकते हैं। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। उन्हें डांस क्लास, योगा, स्विमिंग या म्यूजिक क्लास में डाल सकते हैं। लड़को को फुटबॉल, स्केटिंग या जूडो कराटे की ट्रेनिंग करवा सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटीज को बच्चे इंजॉय भी करेंगे और कुछ नया सीखेंगे। इस तरह की एक्टिविटीज को करने से बच्चे का कॉंफिडेंस बढ़ता है और मानसिक और शारीरिक विकास होता है। आप अपने बच्चे को ये एक्टिविटी करा सकते हैं।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
स्वीमिंग
आप गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को स्वीमिंग सिखा सकते हैं। इससे बच्चों की स्किल डेवलपमेंट होगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। गर्मी में पानी वाली एक्टिविटी बच्चों को खूब पसंद आती है। इसमें आपका बच्चा काफी इंजॉय करेगा। स्विमिंग से बच्चे का शारीरिक विकास भी अच्छा होता है।
डांस
आजकल लड़के-लड़कियों को डांस सीखने का बहुत शौक होता है। अगर आपके बच्चे को भी डांस पसंद है तो गर्मी में किसी न किसी डांस ग्रुप में उसे जरूर शामिल करा दें। म्यूजिक और डांस बच्चे में हैप्पीनेस लाता है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। डांस सीखने से बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
म्यूजिक
कुछ बच्चों को म्यूजिक खीखने का मन करता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे में कोई टेलेंट है या उसका शौक है तो उसे म्यूजिक सिखा सकते हैं। इसमें सिंगिंग या फिर कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना सिखा सकते हैं। आप बच्चे को गिटार या तबला बजाना भी सिखा सकते हैं। इससे बच्चे में आत्मविश्वास आएगा और वो स्कूल में स्टेज पर परफार्म करना सीखेगा।
स्केटिंग या कराटे
गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को कराटे सिखा सकते हैं। इससे फिटनेस भी बनी रहेगी और बच्चा सेल्फ डिफेंस के गुण भी खीखेगा। बच्चों को स्केटिंग बहुत पसंद होती है। आप गर्मी में बच्चों को किसी स्केट क्लास में डाल सकते हैं। इससे फिटनेस बढ़ेगी और नया कुछ सीखने को मिलेगा।
एक्टिंग- कुछ बच्चों को एक्टिंग का बहुत शौक होता है। ऐसे में गर्मी में बच्चों को एक्टिंग क्लासेज ज्वाइन करवा सकते हैं। एक्टिंग क्लास करने से बच्चों का रचनात्मक विकास होगा। इससे बच्चे के सोचने और समझने की क्षमता भी बेहतर होती है।
फैमिली टाइम
समर वेकेशन बेस्ट टाइम है फैमिली और फ्रेंड से बॉन्डिंग बढ़ाने का। इस दौरान आप अपने किसी फ्रेंड या रिश्तेदार के घर जा सकते हैं जिनके बच्चे आपके बच्चों के साथ के हों। इससे एक आउटिंग भी हो जायेगी और फैमिली में क्लोजनेस भी बढ़ेगी। साथ ही आप अपने फ्रेंड या फैमिली मेंबर के बच्चों को कुछ दिन के लिये घर बुला सकते हैं
समर कैंप
आजकल हर जगह गर्मियों में समर कैंप लगते हैं जिनमें बच्चों के लिये बहुत सारी फन और लर्निंग एक्टिविटी होती है। आप बच्चों को इन समर कैंप में बच्चों को एनरोल करा सकते हैं। ये 1 हफ्ते से लेकर 15 दिन की एक्टिविटी होती है जिसमें बच्चे बहुत एंजॉय करते हैं।
दादी-नानी के घर जरूर जाएं
अगर बच्चों के दादा दादी या नाना नानी साथ नहीं रहते तो बेस्ट टाइम हैं उनसे बच्चों को मिलवाने का। अगर आप भी बच्चों के साथ जा सकते हैं तो बहुत अच्छा नहीं तो सिर्फ बच्चों को 8-10 दिन के लिये दादी या नानी के घर जरूर भेजे। इससे बच्चे बिजी भी रहेंगे और बड़ों की संगति में रहने से कुछ अच्छी बातें भी सीखेंगे।


