- कैराना से मामौर जा रहा नाला पंजीठ के पास टूटा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: बरसात के कारण कैराना से मामौर झील में जाने वाला गंदे पानी का नाला पंजीठ से पहले ओवरफ्लो होकर टूट गया। जिससे नाले का पानी कई किसानों की गेहूं की फसलों में भर गया।
पिछले तीन दिनो से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण शुक्रवार रात करीब 12 बजे कैराना से मामौर झील तक जाने वाला गंदे पानी का नाला पंजीठ से पहले ही ओवरफ्लो होकर टूट गया।
जिससे गंदा पानी गेहूं की फसलों में भर गया। नाले का पानी पंजीठ निवासी किसान पुष्कर सिंह की 12 बीघा गेहूं की फसल, अली हसन की 16 बीघा गेहूं की फसल के अलावा 16-17 बीघा अन्य किसानों की गेहूं की फसलों में भर गया।
किसान पुष्कर सिंह ने बताया कि पिछले साल भी बरसात के कारण नाला टूटने से उनको लाखों का नुकसान हुआ था। इस बार भी गेहूं की फसल में पानी भर गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।

