Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की रीलीज से पहले माता वैष्णो देवी की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो वीडियो हुआ वायरल

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: साल 2023 बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए काफी शानदार रहा जहां उन्होने पठान और जवान जैसी दो काफी हिट फिल्में दी तो वही अब एक्टर अपनी न्यू फिल्म डंकी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी, फिल्म का टीजर और फिल्म का पहला ट्रैक ‘लुट पुट गया’ पहले से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है।

14 6

लेकिन अब सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जहां शाहरुख खान को माता वैष्णो देवी के दरबार में देखा गया है। फैंस इसे फिल्म ‘डंकी’ से जोड़ कर देख रहे है और अपनी प्रतिक्रिया देते ​दे रहे है।

11 10

वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘शाहरुख पर माता रानी का आशीर्वाद है। बॉक्स ऑफिस पर एक और हिट का बेसब्री से इंतजार है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किंग खान फिर से अपने जादू से सभी का मनोरंजन करने वाले है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख माता रानी में कितना भरोसा करते हैं। यह देखकर सच में मन खुश हो गया।

13 10

बता दे इस फिल्म में शाहरुख पुराने एक्शन अवतार को दोहराते नजर नहीं आएंगे। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 120 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img