
सबा आजाद जिनका जन्म का नाम सबा ग्रेवाल है, पिछले कुछ समय से ऋतिक रोशन को डेट करने को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कोई अवसर हो या न भी हो, लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। 2022 की शुरुआत में, पहली बार ऋतिक रोशन और सबा आजाद मुंबई में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला बढ़ता गया। यहां तक कि सबा आजाद अक्सर ऋतिक रोशन के फैमिली फंक्शन और फेस्टिवल सेलिब्रेशन में भी नजर आने लगीं। सबा आजाद सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि म्यूजिशियन और लिरिसिस्ट भी हैं। 2008 में राहुल बोस की फिल्म ‘दिल कबड्डी’ में एक सपोर्टिंग रोल निभाते हुए, सबा आजाद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। छोटा किरदार होने के बावजूद, सबा की खूबसूरती और अदाकारी ने लोगों पर गहरा असर किया। इसके बाद सबा, ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ के लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्मों के साथ, सबा आजाद ‘फील्स लाइक इश्क’, ‘लेडीज रूम’ और ‘हूज योर गायनिक’ जैसी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। पॉपुलर सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में उनके काम को काफी अधिक पसंद किया गया था। सबा आजाद ने अब तक कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। 38 की हो चुकी सबा आजाद, ऐंटरटेनमेंट वर्ड में आने के पहले बेंगलुरु में एक बार और रेस्तरां चलाती थीं, जिसकी वो आॅनर भी थीं। ऋतिक रोशन सबा के साथ शादी करने वाले हैं, इस तरह की खबरें एक लंबे वक्त से सुनने में आ रही हैं। इस तरह की खबरों से सबा आजाद को सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि एंटरटेनमेंट वर्ड में काम करने के बावजूद उन्हें जो पहचान नहीं मिल सकी, वह उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप के चलते बना ली है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच 12 साल का अंतर है। ऋतिक 50 साल के हैं जबकि सबा 38 की हैं। ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया था। ऋतिक को सुजैन से, ऋहान और ऋदान दो बेटे हैं। सबा के रिश्ते, सुजैन खान के साथ भी काफी अच्छे बताए जा रहे हैं। ऋतिक रोशन के साथ शादी करने के अलावा सबा का एक और सपना है कि वह एक दिन फिल्में निर्देशित करें। ऋतिक रोशन पिछली बार हिट तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे, जो कुछ खास नहीं चली थी। इसलिए फिलहाल ऋतिक को अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की रिलीज का इंतजार है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2024 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हो सकता है कि इसकी रिलीज के बाद ऋतिक रोशन, सबा के साथ अपनी संभावित शादी का एलान करें।
ईशा के लिए वरदान साबित हुआ सोशल मीडिया
टीवी सीरियल ‘उडारियां’ से चर्चा में आर्इं, ‘बिग बॉस 17’ फेम ईशा मालवीय अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। जब ‘बिग बॉस 17’ में एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली, और जिस तरह से इसके कुछ दिन बाद ही उनके वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली, उसके बाद से आॅडियंस को इन तीनों के बीच ही काफी तीखी बहस देखने को मिली। ‘बिग बॉस 17’ में ईशा जिस तरह से अपने पूर्व और वर्तमान बॉयफ्रेंड्स को नचा रही हैं, वह आॅडियंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन ईशा, अपने तर्कों से उनकी बोलती बंद भी करती रहती हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं। 2 नवंबर 2003 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, में पैदा हुई ईशा ने होशंगाबाद, से 11 वीं की परीक्षा पास की है। टीवी शो ‘उडारियां’ में ईशा को पहली बार सफलता मिली। इस शो के पहले वह एक इन्फ्लुएंसर थी। लेकिन जिस अंदाज में वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट करती थी, उसके कारण उनकी एक अलग पहचान थी। ‘उडारियां’ के निर्माताओं ने ईशा को इंस्टाग्राम पर देखा और मॉक शूट के लिए चंडीगढ़ बुला लिया। 20 जनवरी, 2021 को ईशा वहां गई और ‘उडारियां’ का हिस्सा बन गर्इं। उस वक्त वह महज 18 साल की थीं। ईशा का कहना है कि बेशक आज के पेरेंट्स अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने की ताकीद देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया उनके लिए वरदान साबित हुआ है। आज वह जो कुछ भी हैं, इसकी की वजह से हैं। ईशा का आगे कहना है कि एक आऊटसाइडर के लिए ग्लैमर जगत में प्रवेश पाना काफी मुश्किल माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया ने उनके लिए वह मुश्किल बेहद आसान कर दी। जिस वक्त पहली बार केमरे का सामना किया उन्हें नहीं पता था कि शो क्या होते हैं और एक्टिंग क्या होती है मेरी जैसी न्यूकमर के लिए स्क्रीन प्रजेंस की समझ और इमोशंस तो बहुत दूर की बात थी। लेकिन एक अवसर इंसान की जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख देता है। और इस अवसर के लिए मैं सभी की आभारी हूं।


