- पेरिस ओलंपिक में मेरठ की खिलाड़ियों के मेडल विहीन प्रदर्शन से खेल के जानकारों में निराशा
जनवाणाी संवाददाता |
मेरठ: पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली मेरठ की तीन खिलाड़ियों को मेडल विहीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों और खेल के जानकारों के निराशा है। बड़े मौको पर विफल होने की कहानी का अंतहीन सिलसिल इस खत्म करने के प्रयास अभी तक विफल है। भविष्य में आगामी ओलंपिक की तैयारियों को लेकर अभी से चर्चा करने करना ऐसे में लाजिमी हो चला है।
26 से 11 अगस्त तक चले पेरिस ओलंपिक में मेरठ से तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। भाला फेंक में अन्नू रानी, 20 किमी वॉक और वॉक रिले मैराथन में प्रियंका गोस्वामी और 3 हजार मीटर स्टीपलचेज और 5 हजार मीटर रेस में पारुल चौधरी ने मेरठ से ओलंपिक के लिये बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया था। ओलंपिक में मेरठ से तीन खिलाड़ियों का प्रतिभाग करना यहां के खेल प्रेमियों और खेल के जानकारों के लिये गर्व का विषय रहा।
हालांकि इधर आयोजन समाप्त होने के बाद जो तस्वीर सामने आई उसका आंकलन करने के बाद हमारे तीनों ही खिलाड़ी अधिकतर बडेÞे मौको पर मेडल हासिल करने वाले प्रदर्शन के करीब नहीं पहुंच सके। इससे खेल प्रेमियों में निराशा के साथ ही कोच और ग्रांउड स्टाफ को भी भारी निराशा महसूस हुई है। ऐसे में अब खिलाड़ियों के मौजूदा प्रदर्शन और आने वाले समय समय में नई सिरे से तैयारियों पर चर्चा शुरू हो चुकी है।
ये रहा प्रदर्शन
प्रियंका गोस्वामी
- 20 किमी वॉक-45 खिलाड़ियों में से 41वें स्थान पर।
- रिले वॉक मैराथन-रेस अधूरी रही।
पारुल चौधरी
- 3 हजार मीटर स्टीपलचेस फर्स्ट हीट में आठवां स्थान, 12 प्रतिभागी।
- 5 हजार मीटर में सेकेंड हीट में 14वां स्थान, 20 प्रतिभागी।
अन्नू रानी
- भाला फेंक में 29वां स्थान: 55.81 मीटर थ्रो, 32 प्रतिभागी।

