Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

WHO की वेबसाइट पर नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वेबसाइट पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ हुई है। यहां जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इलाके को भारत से अलग दिखाया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के कोरोना वायरस से जुड़े डैशबोर्ड पर जहां दुनिया का नक्शा दिखाया गया है। वहां अगर भारत का नक्शा देखें, तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पूरी तरह से अलग दिखाया गया है। ऐसे में भारत की ओर से इस मामले में सख्त रुख अपनाया जा सकता है।

वो भी तब जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, WHO के एग्जिक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन हैं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर को लेकर इससे पहले भी कुछ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह का मामला सामने आया हुआ है।

कुछ वक्त पहले जब सउदी अरब जी-20 सम्मेलन का आयोजन कर रहा था, तब उनके द्वारा छापे गए नोट के नक्शे पर जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया था, भारत की कड़ी आपत्ति के बाद इसे सुधारा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img