Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

…तो मौत के साए से होकर गुजरेंगे कांवड़िये,कई स्थानों पर बिजली के खंभे बेहद जर्जर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हरिद्वार व गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर महादेव को प्रसन्न करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की कठिन यात्रा करने वाले कांवडियां मेरठ में प्रवेश के बाद कुछ स्थानों पर सिर पर मंडरा रही मौत के साए से होकर गुजरेंगे। यदि कुछ भी ऐसा होता है, तो उसके लिए वो अफसर (खासतौर से बिजली महकमे के) जिम्मेदार होंगे, जो कांवड़ यात्रा के इंतजाम में लगे हैं। दरअसल, कई स्थानों पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिजली के बडे खंभे बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। ऐसे खंभे नीचे से गल चुके हैं और गिराऊ अवस्था में हैं। ये किसी भी वक्त खासतौर से आंधी या तेज बारिश व हवा के दौरान गिर सकते हैं। इनकी इस कमी को बिजली विभाग के स्टाफ ने पॉलीथिन लगाकर ढक दिया है।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर कवरेज के दौरान अनेक स्थानों पर ऐसे पाइंट मिले जहां से मौत झांकती नजर आ रही है, लेकिन बिजली महकमे के अफसरों ने अपनी इस खामी को वक्त रहते बजाए दूर करने के उस पर नीली पॉलीथिन बांधकर ढक दिया है, लेकिन इसको महज ढके जाने भर से बात नहीं बनने वाली, जो किया जाना चाहिए था वो करने के बजाए जो नहीं किया जाना चाहिए। बिजली वालों ने वह कर दिया है। होना तो यह चाहिए था कि जहां से बिजली के ये खंभे जर्जर अवस्था में हैं, वहां उसके ऊपर बैल्डिंग कराकर लोहे कि गिरिप करा दी जाती, ये ना करके ऐसे तमाम स्थानों पर बिजली अफसरों ने नीली पॉलीथिन चढ़वा दी हैं।

बेगमपुल पर एक होटल के सामने ऐसा ही एक खंभा है जो नीचे से पूरी तरह से गल चुका है। खंभे पर बिजली के तारों को जिनसे इस पूरे इलाके को कनेक्शन जा रहे हैं उनका भारी भार है, जिस अवस्था में यह खंभा है वह बेहद खतरनाक अवस्था में है, गिराऊ अवस्था में इसकी दशा देखकर होना तो यह चाहिए था कि जहां से यह गल चुका है, वहां पर लोहे की गिरिप लगा दी जाती, उसको बैल्डिंग कराकर मजबूत खामियों पर पर्दा डालकर इसको नीली पॉलीथिन से ढांप दिया गया है।

इसी प्रकार रुड़की रोड पर पीएसी के नाले के समीप एक बिजली के खंभे के नीचे से पूरी तरह से मिट्टी हट गयी है। यह वाकई बड़ी लापरवाही का मामला है। ऐसा नहीं कि इसकी शिकायत नहीं की हो, लेकिन जानकारी दिए जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया, बल्कि खामी पर पर्दा डाल दिया। इस संबंध में पीवीवीएनएल के एसई मुनीष चौपड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी काम चल रहा है, जहां से शिकायत मिल रही है, वहां काम भी कराया जा रहा है।

तीखी प्रतिक्रिया की व्यक्त

कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा की नेत्री बीना वाधवा ने इसको लेकर नाराजी व्यक्त की। उन्होंने बिजली अफसरों से आग्रह किया है कि जो कुछ बताया गया है, उसका संज्ञान लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ भी अप्रिय होता है तो उसके लिए जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। व्यापार संघ के मंत्री अंकित मनु व अंकुर गोयल ने कहा कि यह गंभीर लारपरवाही का मामला है तत्काल इसका संज्ञान लिया जाना चाहिए। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने भी इसको लेकर संज्ञान लिए जाने की बात कही है। ऋषभ एकाडमी के सचिव डॉ. संजय जैन ने बताया कि वो इस संबंध में एमडी पीवीवीएनएल को पत्र लिखेंगे। पीएल शर्मा रोड के व्यापारी नेता अंकुर बंसल व बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने भी इसको बिजली अफसरों की बड़ी लापरवाही की संज्ञा दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img