
प्रतिदिन सबसे अधिक रेल यात्रियों को सफर कराने के लिहाज से भारतीय रेल दुनिया के पहले व माल ढुलाई के हिसाब से दुनिया के पांच सबसे बड़े रेल नेटवर्क में चौथे नंबर पर है। भारतीय रेल अपने लगभग 65,000 किलोमीटर से भी लंबे रेल नेटवर्क पर इस समय लगभग 12200, यात्री ट्रेनें संचालित करता है। औसतन 2030 मेल एक्सप्रेस ट्रेंस यात्रियों को उनके गंतव्य तक प्रतिदिन पहुंचती हैं। इस समय देश में लगभग 8,300 रेलवे स्टेशन हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारतीय रेल से प्रतिदिनलगभग दो करोड़ तीस लाख यात्री सफर करते हैं हालांकि कोविड-19 के बाद यह संख्या थोड़ी कम भी हुई है।