
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे बारिश का जोर बढ़ा, तबाहियों से भरे दृश्य सामने आने लगे। पहाड़ों के मलबों को खींचकर नीचे लाता हुआ नाला घरों को ठेलते-तोड़ते हुए ताश के पत्तों की तरह नीचे गिराता हुआ दिख रहा था। मलबा तेजी से सरकते हुए अन्य घरों को अपनी जद में ले रहा था। एक ऐसा ही मंजर शिव मंदिर के साथ देखा गया। वहां लोग पूजा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस पर पहाड़ का मलबा सरकते हुए अन्य घरों को चपेट में लेते हुए इस मंदिर पर आ गिरा। तत्काल कम से कम 12 लोगों के मर जाने की खबर थी। इसमें एक ही परिवार के 7 लोग थे। इसी तरह बहुत से घर तबाह होते देखे गए। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बारिश जैसी आपदा से जुलाई से अब तक 300 लोगों की जान चली गई है। और 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हमने जुलाई के महीने में भी ऐसे ही भयावह दृश्य देखे।