Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पत्नी को कैंची मारकर घायल किया

  • पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: अपनी पत्नी के कैची मारकर गम्भीर रूप से घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने दबोच लिया और चालान कर जेल भेज दिया है। दिल्ली निवासी उमर पुत्र यूसुफ की शादी क्षेत्र के गांव पाडला निवासी अंजुम पुत्री नफीस के साथ हुई थी बताया जाता है कि उमर अपनी पत्नी अंजुम के साथ मारपीट किया करता था।

करीब दो साल पूर्व वह यहां अपने मायके रहने लगी थी। आरोप है कि गत 25 अगस्त को उमर यहां अपनी ससुराल आया और पत्नी अंजुम के साथ मारपीट करते हुए उसके पेट में कैची से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया था। पत्नी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी उमर को पुलिस ने उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img