- किठौर विधानसभा प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिला समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: किठौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने सोमवार को खरखौदा ब्लॉक के नालपुर गांव में सभा की। यहां उन्हें सर्वसमाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह इस पगड़ी का मान हमेशा रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मेरे द्वारा किठौर विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों खरखौदा, माछरा, रजपुरा में प्रत्येक ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास हुआ है।
अब शाम के समय ग्रामों में अंधेरा दिखाई नहीं पड़ता। समूचा गांव हाइटेक लाइटों की रोशनी में चमकता रहता है। प्रत्येक ग्राम में पेयजल व्यवस्था, सीसी रोड, टाइल्स मार्ग, पक्के नाले पानी की निकासी के लिए, सफाई व्यवस्था, पशुओं के लिए अस्पताल, व्यापारियों के लिए मंडियों की स्थापना, प्राइमरी स्कूल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, किसान कल्याण केंद्रों की स्थापना, बैंकों द्वारा फसली बीमा ऋण योजना का लाभ प्रत्येक किसान ले रहा है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत बिजली के बिलों में किसानों को अब छूट की योजनाएं मिल रही है। अब प्रत्येक किसान के खाते में किसान सम्मान निधि द्वारा 2000 की किस्त पहुंच रही है। इसके बाद उन्होंने नालपुर, पांची, कैली, नयागांव, कबट्टा, कूड़ी, खासपुर, जिसौरी एवं छिलौरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया। बैठक में भाजपा नेता चौधरी प्रताप सिंह ने कहा की भाजपा विधायक लोकप्रिय नेता ही नहीं विकास पुरुष भी हैं।
इन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्य किठौर विधानसभा क्षेत्र में कराई हैं। इस दौरान चौधरी प्रताप सिंह गुर्जर, रोबिन गुर्जर, पप्पू गुर्जर सेतकुआं, अशोक पोसवाल, विशाल चौधरी पसवाड़ा, निशांत चौधरी, दुष्यंत चौधरी, दिनेश त्यागी पांची, सचिन त्यागी पांची, अक्षय त्यागी, गौरव त्यागी, मोनू बजरंगी, जितेंद्र त्यागी, ऋषि त्यागी, विशांत त्यागी, अमित त्यागी, रवि त्यागी, लीलू त्यागी, अमित धनतला, राहुल मावी, हरेंद्र भड़ाना, दिनेश चेयरमैन, गौरव गर्ग, संजय प्रजापति, रोहित आदि मौजूद रहे।

