Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शिक्षक हितों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा: वीरेंद्र सिंह

  • कहा, नई पेंशन से चौपट होगा शिक्षकों का भविष्य

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: बृहस्पतिवार को नगर के माजरा रोड स्थित एक शिक्षक के आवास पर प्रेसवार्ता में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों के समक्ष वेतन वितरण अधिनियम को बचाने की बड़ी चुनौती आ गई है, यदि भविष्य में शिक्षक एकजुट नहीं हुआ तो उन्हें पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अधिकांश कालेजों में पिछले 10 वर्षों से प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं|

इनके स्थान पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन ऐसे प्रधानाचार्य को सेवानिवृत्ति के बाद प्रवक्ता पद के ग्रेड के हिसाब से पेंशन निर्धारित कर भुगतान किया जा रहा है, जो एक तरह से उनके साथ छलावा है।
शिक्षक नेता ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं। कई बार मानदेय की घोषणा भी की जा चुकी है|

लेकिन सरकार हर बार मुकर जाती है। शिक्षकों से उनके कार्यों के निस्तारण में शिक्षा विभाग में खुलेआम लूट-खसोट की जा रही है। पेंशन स्वीकृत करने के लिए 15 से 20 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगे जाते हैं।

पेंशन व जीपीएफ स्वीकृति के लिए ली जा रही रिश्वत पर उच्च अधिकारी मौन साधे हुए हैं। नई पेंशन से आच्छादित शिक्षकों का पैसा कंप्यूटर में प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
इस अवसर पर मास्टर कंवरपाल सिंह, सतवीर सिंह, चौधरी प्रह्लाद सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनोज, सुखपाल राणा आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img