जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 5 साल के अंदर वेस्ट यूपी को चमकाने का वादा करता हूं ।कहां की 17000 करोड की योजनाओं पर वेस्ट यूपी में काम चल रहा है। इसके अलावा मेरठ की इनर रिंग रोड के निर्माण का भी उन्होंने वादा कर दिया। कहां की यूपी सरकार उन्हें जमीन अधिग्रहण करके उपलब्ध कराएं इनर रिंग रोड हम बना देंगे।
इसके लिए यूपी सरकार को इनर रिंग रोड बनाने से पहले जमीन अधिग्रहण करके देनी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मेरठ विकास के केंद्र बन गए हैं। दिल्ली से मेरठ और देहरादून के बीच मात्र 2 घंटे में सफर तय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास सड़कों से होता है। सड़क बेहतर होंगी तो कारोबार भी होंगे। नितिन गडकरी का 15 मिनट का भाषण विकास पर ही फोकस रहा।
खुलेंगे टूरिज्म के रास्ते
केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी की अच्छी सड़के उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देगी। ये रास्ते टूरिज्म को बढ़ावा देंगे। ये रास्ते यूपी को समृद्ध बनाने में उपयोगी होंगे। क्योंकि उद्योग वहीं पर आते है, जहां पर पावर व ट्रांसपोर्टशन का कम्युनीकेशन अच्छा होता है। कैपिटल इन्वसेटमेंट आती है। इसके बाद ही बेरोजगारों को रोजगार मिलता है, तभी गरीबी दूर होती है।
दस हजार पैसेंट करोड़ की लागत से 82 किलोमीटर लंबा व चौदह लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, बना। मेरठ में आठ लेन का हैं, लेकिन इसमें छह लेन और बढ़ाई जा सकती है। इतनी जमीन का पहले ही अधिग्रहण की जा चुका है। पहले साढ़े तीन घंटे लगते थे, अब 40 मिनट लगते हैं। दिल्ली से देहरादून दो घंटे में, दिल्ली से हरिद्वार दो घंटे में, दिल्ली से देहरादून एक नया हाईवे बनाया जा रहा है। दिल्ली से कटरा छह घंटे में, दिल्ली से अमृतसर चार घंटे में, दिल्ली से श्रीनगर आठ घंटे में, दिल्ली से जयपुर दो घंटे, दिल्ली से मुंबई बारह घंटे में। शिलान्यास 9 हजार करोड़ की योजनाओं का किया।

