Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

विकास कार्यक्रमों में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

-लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर अफसरों को फटकार

-डीएम ने की वि​भागवार विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

शामली:मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं जन सहभागिता के तहत दिए गए पशुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी गौ आश्रय स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से नेहरों की साफ-सफाई चेकडेम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए अन्य होने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा एवं लोक निर्माण विभाग से नई सड़कों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कृषि विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए कृषि विभाग की समस्त योजनाओं में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लाभ दिया जाने को निर्देशित किया।

बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, एआरटीओ मुंशीलाल एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img