Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

‘करण जोहर’ की फिल्मी फैमिली में दो और स्टार किड्स की होगी एंट्री?

  • अब्राहिम अली खान के बाद करण जौहर फिर से करने जा रहे है अपने फिल्मी कैंप में दो और स्टार किड्स को एंटर
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से मिली अपडेट, होगी इस फिल्म से दोनो स्टार किड्स के करियर की शुरुआत

डिजिटल फीचर डेस्क ।

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी भी हो चुकी है। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, सामने आ रही ताजा खबरों के मुताबिक करण जौहर के निर्देशन में बन रही आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दो और स्टारकिड्स की एंट्री हो चुकी है।

16 6

दो और का मतलब, करण जौहर की इस फिल्म से पहले ही सैफ अली खान और अमृता सिंह के नवाबजादे इब्राहिम अली खान जुड़े हुए थे। अब इस फिल्म में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने के बेटे अरिन खान भी जुड़ चुके हैं। दरअसल, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ इब्राहिम अली खान बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े हैं। इस फिल्म के साथ ही उनके फिल्मी करियर का आगाज हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि इस सफर में वो अकेले नहीं हैं। पिंकविला एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी इस जर्नी में फिल्म स्टार अरबाज खान और अदाकारा माधुरी दीक्षित के बेटे भी शामिल हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इब्राहिम अली खान के अलावा अरहान खान और अरिन नेने भी असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

15 5

करण जौहर की फिल्मी फैमिली में अब्राहिम अली खान के साथ साथ अरहान खान और अरिन नेने भी जुड़ चुके हैं। अब देखना यह है कि करण जौहर के कैंप में और कौन-कौन जुड़ने वाला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img