Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

दिनभर छाया कोहरा, सर्दी से छूटी कपकपी

  • तीन-चार दिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत

जनवाणी संवाददाता

मोदीपुरम: मंगलवार का दिन सर्दी से भरा रहा। सुबह से लेकर रात तक सर्दी चरम पर दिखाई दी। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सर्दी इतनी बढ़ गई कि दिन का तापमान 15 डिग्री से भी नीचे आ गया। अभी कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

मंगलवार को मौसम फिर से बदला हुआ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का सितम भी बढ़ता रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे की चादर इतनी मोटी थी कि सड़क पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे वाहन स्वामियों को आगे बढ़ना पड़ रहा था। सर्दी के बीच चल रही हवा शहरवासियों की कपकपा रही थी।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि सर्दी का दौर अभी ऐसे ही बना रहेगा। कोहरे से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। सर्दी बढ़ने के कारण दिन में भी मौसम सर्द बना रहेगा। रात के तापमान में भी लगातार गिरावट आएगी।

मंगलवार का दिन रहा सबसे सर्द

मंगलवार का दिन सबसे सर्द रहा है। तापमान 15 डिग्री से नीचे आने के कारण दिन में ठंड से राहत नहीं मिली। शाम के समय और भी ठंड बढ़ गई। जिस कारण से लोग जल्दी ही घरों में कैद हो गए। दिन में चल रही हवा भी ठंड को बढ़ा रही थी। बारिश के चलते जहां प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

वहीं, ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। जिस कारण से अभी ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। साथ ही साथ कई वर्षों का दिन ने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कई वर्षों बाद जनवरी के महीने में दिन का तापमान 14 डिग्री पर पहुंचा है।

प्रशासन को याद नहीं अलाव जलाना

कड़ाके की ठंड के बीच में भी जिला प्रशासन को अलाव जलाना याद नहीं है। दावे किए जा रहे हैं कि रैन बसेरे खोल दिए गए हैं और उन पर अलाव जलाए जा रहे हैं, लेकिन सर्दी का सितम इतना बढ़ गया कि कहीं पर भी अलाव जलते नहीं दिख रहे हैं।

अलावा प्रशासन कागजों में ही जला रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। सर्दी का असर अभी आगे भी बढ़ेगा और ऐसे मौसम में खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img