Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: देखते देखते आग का गोला बन गई सड़क किनारे खड़ी कार, घटना के वक्त कोई नहीं था मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। फायर ब्रिगेड में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझी तब तक कार जल कर खाक को गई।

हरिद्वार रोड डिग्री कॉलेज के सामने तिवारी भोजनालय स्थित है। इस प्रतिष्ठान के स्वामी विवेक तिवारी ने रविवार की रात अपने होटल के सामने अपनी कार को खड़ा किया। थोड़ी देर बाद सड़क किनारे खड़ी कार देखते देखते आग का गोला बन गई। कार में आग इतनी भयंकर लगी कि कुछ ही मिनट में कार जलकर खाक हो गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हुए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की बात सामने आई है।

कर स्वामी विवेक तिवारी ने बताया कि घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर आए तब तक कार पूरी जल चुकी थी। फायर अफसर सुनील रावत ने बताया कि यदि आग बुझाने में कुछ और ज्यादा देर होती तो कार के समीप खड़े विशाल पेड़ को भी आग लग जाती। जिससे बड़ा हादसा होता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img