जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: कस्बा रटौल निवासी मोइनुद्दीन की 40 वर्षीय पत्नी शबनम अपने घर की छत पर गर्म कपड़े सुखाने के लिए गयी थी। जब वह छज्जे पर कपड़े सूखा रही थी, तभी अचानक वह छत से नीचे आ गिरी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजन ने उसे गम्भीर अवस्था में चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

