- परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के मोहल्ला भवन में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक विवाहिता की मौत हो गयी। महिला अपने घर के कमरे में पंखे में फांसी पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मौहल्ला भवन निवासी गोपाल सोनी की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों के घर के कमरे में पंखे पर लटकी पायी गयी। गोपाल सोनी अपने काम के सिलसिले में जगाधरी में बर्तन बनाने के काम से बाहर रहता है। बताया जाता है कि महिला का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गोपाल सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहां है कि उसकी बेटी पूजा पड़ोस के घर में टीवी देखने गई थी थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी गीता सोनी ने अपनी दूसरी बेटी शिवानी को पूजा को पड़ोस के घर से वापस लाने के लिए भेजा था और जब दोनों बहने वापस आयी तो गेट का दरवाजा अंदर से बंद था और जब उसकी बेटी दूसरे दरवाजे से अंदर गयी तो उन्होंने अपनी मम्मी को पंखे पर लटके देखा।
गोपाल सोनी ने तहरीर में गर्दन व गले पर निशान होने की बात कही है। गोपाल की बेटी का कहना है कि उनकी मम्मी का पड़ोसी से विवाद हुआ था, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार गौड़ का कहना है शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

