Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: तीन वाहनों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो महिलाओं समेत आठ घायल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर/नागल: नागल–टपरी मार्ग पर गांव सुभरी के पास शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सहारनपुर की ओर जा रहे एक डंपर ने सामने से आ रहे टेंपो को साइड मार दी।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डंपर की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार आमकी दीपचंदपुर निवासी पवित्रा (38), सुभरी निवासी सोनित और वसीम घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पवित्रा को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार डंपर में जा टकराई। कार में सवार आमकी दीपचंदपुर निवासी चालक अनुज, देवबंद थाना क्षेत्र के गांव साखन निवासी मयंक कुमार, मेरठ निवासी रिंपल, आमकी निवासी नीरू तथा बढेड़ी कोली निवासी जैनेंद्र और सचिन आर्य घायल हो गए। बताया गया कि कार सवार सभी लोग अध्यापक हैं और पटनी स्थित डायट केंद्र में प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here