Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के आॅपरेशन पर हंगामा

  • सिटी मजिस्ट्रेट ने परिजनों को दिया जांच कराने का आश्वासन
  • हिन्दू संगठन से जुडे नेताओं ने परिजनों के साथ किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का आपरेशन कर भ्रूण निकालने का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होने हंगामा करते हुए सारे मामले से नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया जिसके बाद मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया।

24 9

नगर के जानसठ रोड स्थित एक प्राईवेट हॉस्पिटल पर उस वक्त हंगामा खडा हो गया जब यहां भोपा क्षेत्र की एक महिला अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए यहां पहुंची तो उसे गंभीर बताते हुए उसका आपरेशन कर दिया गया। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीणों के साथ महिला के परिजन यहां पहुंच गए उनका आरोप है कि हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का 4 महीने के गर्भ् का आपरेशन कर दिया गया।

महिला के परिजनों के साथ कुछ हिन्दू संगठन से जुडे लोग भी यहां पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।



हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने यहां पहुंचकर इसकी जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर युवती के परिजन नई मंडी थाने में हास्पिटल के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी में जुटे थे तो वहीं इस मामले में दोनों और से समझौते के प्रयास भी चल रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img