Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

चार पत्ती लेने पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट से मौत

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: जनपद रुद्रप्रयाग के घौलतीर में चार पत्ती लेने के लिए एक महिला पेड़ पर चढ़ी। इस दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने महिला का सब बराबर किया है।

एसडीआरएफ मुख्यालय जौली ग्रांट देहरादून के अनुसार शनिवार को फायर स्टेशन रतूड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि धौलतीर में एक महिला चारा काटने हेतु पेड़ पर चढ़ी हुई थी। जहां हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी है। उनका शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। महिला की पहचान पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह निवासी धौलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img