Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

शव को सड़क पर रखकर महिलाओं ने लगाया जाम

  • भाजपा सरकार पर जम कर बरसे भीम आर्मी व आजाद पार्टी के कार्यकर्ता
  • गमगीन माहौल में हुआ शव का अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

अंबेहटा: दो रोज पूर्व दो युवकों के बीच दौड़ लगाने को लेकर चाकूबाजी में एक युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को काफी गहमागहमी रही। पोस्टमार्टम के बाद शुकवार को गांव में जब युवक का शव के पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया।

शव के अंतिम संस्कार के समय महिलाओं ने आरोपियों को अपने बीच बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद महिलाओं के बीच पहुंचे बसपा के पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा व सीओ नकुड़ अरविन्द सिंह पुन्डीर के समझाने व आरोपियों को सख्त सजा देने के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया।

बता दें कि रेस लगाने को लेकर कल गुरुवार को युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद गांव के ही आकाश पुत्र इसम सिंह के पेट में चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। शुकवार को गावं में शव के पहुंचने पर जैसे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय सड़क पर रख कर जाम लगाने की कोशिश की मगर गणमान्य लोगों व पुलिस के समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

महिलाओं ने दो घंटे सड़क पर लगाया जाम

शव के अंतिम संस्कार के समय महिलाओं ने सड़क पर दो घंटे जाम लगाते हुए आरोपियों को अपने बीच बुलाने की मांग की। इसके बाद महिलाओं के बीच पहुंचे बसपा के पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, नरेन्द्र आलरा व नकुड सीओ अरविन्द सिंह पुन्डीर ने आरेपियों को सख्त सजा दिलाने व व फरार अज्ञात लोगों को भी तत्काल गिरफ्तार करने का आश्वास दिया जिसके बाद महिलाओं ने जाम को खोला। वही गांव में किसी अनहोनी की आशंका के चलते रामपुर मनिहारान, गगोह व नकुड के थानों की पुलिस मौके पर रही।

भीम आर्मी व आजाद पार्टी ने लगाये भाजपा सरकार पर आरोप

भीम आर्मी व आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आजाद पार्टी के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सचिन खुराना ने कहा कि भाजपा की सरकार में रोजाना दलितों पर अत्याचार हो रहा है। उन पर जान लेवा हमले हो रहे हैं। कहीं प्रधान तो कहीं भोले भाले लोगों की हत्या की जा रही है।

क्या कहना है सीओ नकुड़ का

सीओ नकुड़ अरविन्द सिंह पुन्डीर ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img