- 39 वर्ष में पहली बार लोस चुनाव से नारी-शक्ति बाहर
बृजवीर चौधरी |
बिजनौर: बिजनौर से लोकसभा चुनाव जीतकर कई महिलाओं ने झंडे गाड़े। मीरा कुमार बिजनौर लोकसभा से चुनाव जीती और देश की संसद में पहली महिला स्पीकर पद पर विराजमान रही। उधर मायावती बिजनौर से पहली बार जीतकर संसद की सीढ़ी चढ़ी और कई बार सूबे की मुख्यमंत्री रही। इस बार लोकतंत्र की सबसे बड़ी पाठशाला में नारी शक्ति बिजनौर से कोई महिला नुमाइंदी नहीं कर रही। जबकि वर्ष 1985 से लगातार महिलाएं लोकसभा चुनाव लड़ती रही लेकिन इस बार जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर कोई महिला चुनाव नहीं लड़ सकी। दो महिलाओं ने अपना पर्चा भी भरा था लेकिन उनका पर्चा खामियों के चलते निरस्त हो गया।
जनपद में नारी शक्ति ने हमेशा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानी के चुनाव से लेकर सांसद के चुनाव में नारी शक्ति हमेशा आगे रहीं। इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों पर नजर डाले तो बिजनौर से कई महिलाओं ने राजनीति में शानदार उपलब्धि हासिल की। पहली बार बिजनौर लोकसभा सीट पर 1985 में मीरा कुमार पहली महिला सांसद बनी थी। हालाकि इससे पहले बिजनौर व धामपुर विधानसभा सीट पर महिलाएं विधायक चुनी गई। वर्ष 1985 में कांग्रेस से मीरा कुमार और मायावती निर्दलीय ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
मायावती त्रिकोणीय मुकाबले में शामिल रही। आगे चलकर मीरा कुमार संसद में पहली महिला स्पीकर रही। इसके बाद वर्ष 1989 में मायावती बसपा से बिजनौर लोकसभा से चुनाव लड़ी और विजयी हुई। मायावती का सफर भी बेहतर रहा। मायावती बसपा सुप्रीमो सूबे की तीन बार मुख्यमंत्री बनी। इसके अलावा 1998 में बिजनौर लोकसभा से ओमवती सपा से सांसद से चुनी गई और राज्जमंत्री भी रही। बाद में और इससे पहले भी जब जब चुनाव हुए नारी शक्ति ने अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन इस बार बिजनौर व नगीना लोकसभा सीट पर किसी राजनीतिक पार्टी ने महिला को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। बल्कि दो महिला अर्चना चौधरी और पिंकी ने पर्चा भरा था, लेकिन उनका निरस्त को गया। हालाकि इस बार बिजनौर निवासी रुचिवीरा मुरादाबाद लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही है।
रुचिवीरा को सपा ने अपना प्रत्याशी बना है। रूचिवीरा बिजनौर से वर्ष 2014 में विधायक चुनी गई थी और बिजनौर की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी।
वर्ष 2019 में नगीना लोकसभा से ओमवती चुनाव लड़ी
वर्ष 2014 में बिजनौर से सिनेस्टार जयप्रदा चुनाव लड़ी
वर्ष 2009 से बबली गुलशन जहां चुनाव लड़ी
वर्ष 2004 में जयमाला ने चुनाव लड़ा
1999 सपा से ओमवती ने चुनाव लड़ा
1998 सपा से ओमवती चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की
1996 में आशा चौधरी, रेखा, शशि ने चुनाव लड़ा
1991 में बिजनौर से बसपा से मायावती ने चुनाव लड़ा
1989 में बिजनौर से मायावती चुनाव लड़ीं और जीतीं
1985 में मायावती व मीरा कुमार चुनाव लड़ी और मीरा ने जीर्त दर्ज।

