Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

रिश्तेदार बनकर शादियों में महिलाएं करती थीं चोरी

  • पुलिस ने तीन महिला चोर पकड़ी भेजी जेल

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: पुलिस ने हाइवे से तीन महिलाओं का एक गैंग पकड़ा लिया। तीनों महिलाएं शादी में रिश्तेदार बनकर मंडप में घुस जाती थी। जिसके बाद लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर गायब हो जाती थी। तीनों महिलाएं पिछले एक साल से मेरठ में घटनाओं को अंजाम दे रही थी। पुलिस तीनों महिलाओं की तलाश में जुटी थी।

शनिवार को पुलिस ने तीनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हाइवे व आसपास के क्षेत्र में काफी समय से एक महिला गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि खिर्वा रोड स्थित ग्रैंड ओपेरा मंडप के बाहर तीन महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई।

महिलाओं की पहचान रानो, अक्षिता व मनीषा निवासी गुलखेड़ी मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह देवोत्थान एकादशी पर प्लानिंग से आई थी। वह कार्यक्रम से दो घंटे पहले मंडप के आसपास घूमकर मौके का जायजा लेती थी। जिसके बाद महंगे कपड़े व ज्वेलरी पहन कर शादी में जाती थी। पहले तीनों महिलाएं शादी में दावत उड़ाती थी। उसके बाद दुल्हन कक्ष व अन्य कमरों की जानकारी लेकर लाखों रुपये कीमत का माल साफ कर देती थी।

11 5

तीनों महिलाएं लगभग एक साल से मेरठ व हाईवे के आसपास के मंडप से लाखों रुपये कीमत का माल साफ कर चुकी हैं। महिलाएं लगभग एक महीने तक मेरठ में रहने के बाद मध्यप्रदेश लौट जाती थी। जहां वह चोरी का माल बेचती थी। पुलिस चोरी के माल खरीदने वाले सुनार की तलाश में भी लग गई है। शनिवार को पुलिस ने महिलाओं को जेल भेज दिया।

तेलंगाना पुलिस की दबिश, चोर को ले गई

मेरठ: लिसाड़ीगेट में शनिवार रात को हैदराबाद के तेलंगाना पुलिस ने चोरी के मामले में शौकीन गार्डन में दबिश देकर वांछित चल रहे शमीम को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी नौशाद फरार हो गया। टीम ने थाने में आमद दर्ज कराने के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात को हैदराबाद के तेलंगाना जिला बरगला थाना के एसएसआई बेगल ने पुलिस टीम के साथ थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराई। पुलिस टीम अपने एक बदमाश को साथ लेकर आए थी।

थाना पुलिस ने बताया कि शौकीन गार्डन निवासी शमीम के मकान पर दबिश देकर पकड़ लिया। उसके दूसरे साथी नौशद टीम को देखकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने बताया कि 50 लाख की चोरी में केस दर्ज था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर बताया कि दो साथी मेरठ में रहते हैं। उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि चोरी के मामले में तेलंगाना पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img