Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

बेखौफ गोकश कर रहे गायों की तस्करी, पुलिस खामोश

  • रात के अंधेरे में कंकरखेड़ा से गोवंश का अपहरण, गो सेवकों में आक्रोश
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, घटना के कई दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: प्रदेश में गो धन से प्रेम करने वाले योगी आदित्यनाथ का शासन है। इसके बावजूद गोकशी बंद नहीं हो रही। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी के निकट रात के अंधेरे में गोकशी करने वालों ने गोवंश का अपहरण कर लिया। एक ऐसे गोवंश का अपहरण किया जो घायल था। जिसका उपचार गो सेवक कर रहे थे। गो सेवकों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस को उपलब्ध कराई और लिखित शिकायत पत्र दिया।

घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस गोवंश का अपहरण करने वालों का सुराग नहीं लगा सकी। जिस कारण गो सेवकों में आक्रोश है और वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कर रहे हैं। गोकशी करने वालों में पुलिस का भी खौफ नहीं दिखाई दे रहा। खुलेआम कॉलोनियों के बीच से गोवंश के अपहरण हो रहे हैं। आए दिन क्षेत्र में गोकशी होने से गो सेवकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

13 5

डिफेंस कॉलोनी डबल स्टोरी निवासी रीना गुप्ता और उसका पुत्र प्रदुमन गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व श्री हरि गो सेवा धाम के पदाधिकारी पदाधिकारी शशांक गुप्ता को एक गोवंश के घायल होने की सूचना दी। शशांक गुप्ता ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि किसी ने धारदार हथियार से गोवंश के सिर पर हमला किया था। इस घटना में गोवंश का कान और सिर का कुछ हिस्से से खून बह रहा था।

उन्होंने गोवंश का उपचार शुरू किया। दवाई पट्टी करने के बाद उसको ठीक करने के लिए डिफेंस कॉलोनी के निकट डबल स्टोरी के पास एक पेड़ से बांध दिया और प्रतिदिन उसे चारा देने लगे और दवाई देने लगे। 30 अक्टूबर की रात करीब 3 बजकर 8 मिनट पर बिना नंबर की एक सेंट्रो गाड़ी में कुछ युवक आए और कार को कुछ दूरी पर खड़ी करने के बाद गोवंश को पेड़ से खोलकर ले गए।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह के समय जब शशांक गुप्ता, अथर्व भारद्वाज और अन्य गो सेवकों के साथ चारा लेकर पहुंचे तो उन्हें गोवंश वहां नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला 3बजकर 9 मिनट पर कुछ युवक गोवंश का अपहरण कर ले जा रहे थे। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गोवंश का अपहरण करने वालों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी।

शशांक गुप्ता का कहना है कि इससे पूर्व भी कई गोवंश का यहां से अपहरण हो चुका है। वहीं, इस संबंध में कैंट विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि गोकशी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वह इस संबंध में अधिकारियों से बात करेंगे। अभी तक गोवंश का अपहरण करने वाले क्यों नहीं पकड़े गए?

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img