Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

विद्युत बिल जमा करने के साथ मीटर रीडिंग भी लेंगी महिलाएं

  • स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण
  • जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की 92 विद्युत सखियों का किया चयन

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शामली जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब विद्युत बिल जमा करने के साथ ही मीटर से रीडिंग भी लेंगी जिसके लिए उन्हें अलग से कमीशन दिया जाएगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 92 विद्युत सखियों द्वारा अभी तक उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें एक प्रतिशत का कमीशन प्राप्त होता है। अब इन विद्युत सखियों द्वारा मीटर रीडिंग कार्य भी किया जाएगा जिसके लिए उन्हें अलग से कमीशन मिलेगा।

इस कार्य के लिए प्रदेश में आठ जनपद पायलट प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित किए गए हैं। जनपद आजमगढ़, फतेहपुर, बरेली, लखनऊ, अलीगढ़, मैनपुरी बुलंदशहर और शामली इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं।

विद्युत सखियों को मीटर रीडिंग के कार्य सिखाए जाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन शामली में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामकुमार, स्वत: राजगार उपायुक्त शैलेन व्यास, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह, सूचना एवं प्रोद्योगिकी के सहायक अभियंता निशांत त्यागी, कलस्टर हैड बिलिंग अंकुर कुमार वर्मा, जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार, नोडल ब्लॉक मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img