Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

डीजे कालेज के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में संपन्न हुई 43वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप दिगंबर जैन कॉलेज के हरिओम तोमर बीए प्रथम वर्ष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह चेंपियनशिप 26 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक हुई।

महाविद्यालय में वापस आने पर विजेता हरिओम तोमर का भव्य स्वागत किया गया। शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपक चंद्र मौर्य व डॉक्टर केजी पांडे ने विजेता खिलाड़ी को शुभ आशीष प्रदान किया। हरिओम तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 380 अंक प्राप्त कर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों के स्वागत करने के लिए क्रीड़ा परिषद के डॉक्टर गोविंद बाबू, डॉक्टर विजय पाल सिंह, डॉक्टर के सिंह, डॉ अंजना चेतन तथा छात्रों में संजीव राठी, सुमित, फराह आदि उपस्थित थे।

प्रथम पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद में दिनांक 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक संपन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय के छात्र शाहरुख खान एमए द्वितीय वर्ष इतिहास ने 600 में से 530 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img