Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कोरोना लहर में कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य: मोहित बेनीवाल

  • क्षेत्रीय अध्यक्ष के समक्ष जिलाध्यक्षों ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सेवा ही संगठन अभियान के अंर्तगत कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भी जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदो की सहायता और राहत कार्यों के लिए सराहनीय कार्य किया है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि जिस वक्त सभी लोग खुद को बचाने में व्यस्त हैं, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को गरीबों और जरूरतमंदो की सेवा में समर्पित कर दिया। कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी के दौरान कल्याणकारी कार्य करने के लिए जोखिम ले रहे हैं और कुछ ने तो अपनी जान गवां दी। सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता इस कठिन समय में सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी भी बना हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर जी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में 25 अपै्रल से 31 मई के बीच में कार्यकर्ताओं ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री, सेनिटाईजर, भोजन पैकेट, चाय का स्टॉल, मास्क, आॅक्सीमीटर व फलोमीटर के साथ कोरोन से निपटने में काम आने वाली चीजें वितरित की। जिले में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। कोविड – 19 के दौरान जिला हैल्पलाइन नंबर पर 5341 कॉल आयी जिनमें से 1932 का निस्तारण किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img