Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े कार्यकर्ता: आदित्य चौहान

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भाजपा पूर्वी मण्डल की कार्यसमिति प्रकाश होटल सिविल लाइंस रुड़की में संपन्न हुई। जिसमे जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा, मण्डल प्रभारी भीम सिंह, मण्डल अध्यक्ष संजय त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला महामंत्री अरविन्द गौतम, प्रवीण सिंधू, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरि, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला रहे।

जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है और कार्यकर्ता मजबूती से मिशन 2024 के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता से ही समाज को उम्मीदे होती है, कि वह उनकी आवाज बनकर उनके बात करेंगे और उनके प्रतिनिधि के रूप में उनका सभी कार्य पूर्ण कराएँगे|

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमे परिवारवाद नहीं बल्कि कार्यवाद रीति अपनाई जाती है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व के दायित्व का निर्वहन करने के लिए चुना जा सकता है।

शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा में कोई भी अपने को पदाधिकारी नहीं मानता, यहाँ तक कि हमारे देश के प्रधानमंत्री भी अपने को प्रधान सेवक और मुख्यमंत्री अपने को मुख्य सेवक के रूप में जानते है। मण्डल अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की और अग्रसर है, विश्वभर में आज भारत की बात गम्भिरता से सुनी जाती है।

इस अवसर पर मण्डल प्रभारी भीम सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंधू और अरविन्द गौतम, आदेश सैनी, सावित्री मंगला, अनुज सैनी, शुशील रावत, बृजमोहन सैनी, आदेश गुप्ता, रतन अग्रवाल, नीरज, राजीव, मीडिया प्रभारी आशिष गर्ग,विनीत प्रजापति, नितिन उपाध्याय, दमन सरीन, योगेश त्यागी, पारुल भाटिया, सतवीर सिंह, गगन, मोर्चो के अध्यक्ष- (शुभम सैनी, नीलकमल शर्मा, अजय गौतम, मुकेश, प्रभजोत सिंह, राजपाल), सुनील साहनी, रीना, विवेक चौधरी, वैद्य टेक वल्लभ, ममता राणा, जेपी शर्मा, राखी शर्मा, अभिषेक चन्द्र, सीमा वैश्य आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img