Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कार्यकर्ता की वरिष्ठता उसकी विनम्रता पर निर्भर होती है: उदय चौहान

  • शक्तिपीठ पर कार्यकर्त्ता गोष्ठी व दीप यज्ञ आयोजित
  • साधको को दायित्व सौंपें, दीप यज्ञ का महत्व बताया

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: गायत्री शक्ति पीठ के शांतिकुंज जोनल कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्त्ता गोष्ठी में शांति कुंज के उपजोन प्रभारी उदय चौहान ने ब्लाक कार्यकर्त्ता समिति व तहसील संरक्षण समिति का गठन किया। वहीं इस मौके पर दीप यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि दीप यज्ञ अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश में ले जाने की साधना है जिसमें देश में सकारात्मक उर्जा विकसित हो तथा प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो ऐसी मंगल कामना की जाती है।

बुधवार को शांतिकुंज जोनल कार्यालय पर दीप यज्ञ के साथ गायत्री महामंत्र महामृत्युंजय मंत्र से साधकों ने आहुतियां समर्पित की। वहीं कार्यकर्त्ता गोष्ठी में उदय चौहान ने कहा कि कार्यकर्त्ता की वरिष्ठता उसकी विन्रमता पर निर्भर होती है। कार्यकर्त्ता अहंकार के विषपान से बचे। समाज के दुर्व्यसनों व कुरीतियों से दूर रह कर अपना कार्य करें।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को दायित्व सौंपें। जिसमें डा. दीपक कुमार को मुख्य समन्व्यक,हरीश शर्मा को सह समन्व्यक बनाया गया। मधुबाला गुप्ता, कमल शर्मा, जितेन्द्र सिंह, सारिका अग्रवाल, श्रीमती कामेश शर्मा, राज भटनागर, विजय सिंह को समिति सदस्य बनाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img