Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

तीर्थंकर भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर ही विश्व शांति संभव: पंडित पंकज जैन

  • भगवान महावीर जयंती पर जैन मंदिरों में ध्वजारोहण किया गया
  • कोविड-19 का पालन करते हुए श्री जी का अभिषेक व पूजन किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्री दिगंबर जैन पंचायती व सरजायती जैन मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर विद्वान पंडित पंकज जैन ने कहा कि हम सब को भगवान महावीर के जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।

रविवार को श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में कोविड-19 का पालन करते हुए तथा शासन की गाइड लाइन के अनुसार जैन समाज के सीमित सदस्यों ने श्री दिगंबर जैन पंचायती व सरजायती जैन मंदिर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात पंडित पंकज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जिस समय संसार में हिंसा चरम पर थी, मूक पशुओं की बलि दी जाती थी तब ऐसे में आज से लगभग 2620 साल पूर्व तीर्थंकर भगवान महावीर ने इस संसार को अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर ही विश्व शांति संभव है। आज भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। पंडित पंकज जैन ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग शासन की गाईड का पालन करें।

इस मौके पर पंडित पंकज जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन ने श्रीजी का अभिषेक व पूजन किया। लॉक डाउन व कोरोना संकमण को देखते हुए प्रति वर्ष निकलने वाली प्रभात फेरी को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम में दीपक जैन,पंकज जैन जितेंद्र जैन आदि ने भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img