Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Kartik Month 2024: शुरू हो चुका है कार्तिक मास, इस महीने में करें भगवान विष्णु की आराधना, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन यानि 18 अक्टूबर से कार्तिक माह की शुरूआत हो चुकी है। सनातन धर्म के अनुसार, ये महीना भगवान कार्तिकेय को समर्पित है, इसलिए इसे कार्तिक महीना कहा जाता है। कार्तिक माह चार महीने तक चलने वाला चातुर्मास का आखिरी महीना होता है। इसी वजह से हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व होता है।

दरअसल, इस महीने देवउठनी एकादशी आती है, जिसमें भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करने से जातक को सभी तरह के संकटो से छुटकारा मिलता है। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

इस दिन होगा समापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, स्नान, ध्यान का महीना कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक रहता है। इस साल 18 अक्तूबर से कार्तिक माह की हो रही है। जिसका समापन 15 नवंबर को होगा।

इस ​महीने में आते हैं कईं त्योहार

कार्तिक माह में कई बड़े त्योहार आते है, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस महीने में करवा चौथ, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, भैयादूज, छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे व्रत-त्योहारों को बड़े ही श्रद्धा-भाव के साथ मनाया जाता है।

माह का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व होता है। यह महीना पूजा-पाठ, धर्म-कर्म, ध्यान और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। ये महीना चातुर्मास का आखिरी महीना होता है। इस महीने में भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। उसी दिन को देवोत्थान एकादशी या देवउठनी के नाम जाना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा के साथ गंगा स्नान और दीपदान का विशेष महत्व होता है।

सूर्योदय से पहले स्नान

इस माह में भगवान विष्णु नारायण रूप में जल में रहते हैं। ऐसे में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक नियमित सूर्योदय से पहले नदी या तालाब में स्नान करें। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक मास में रोजाना गीता का पाठ करने से अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है।

सूर्यदेव की नकारात्मक ऊर्जा

वहीं इस महीने में सूर्यदेव अपनी नीच राशि तुला में रहते हैं। जिसके कारण वातावरण में प्रकाश का क्षय होता है और नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसलिए इस महीने में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img