Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Sawan Somwar 2025: सावन का अंतिम सोमवार आज, शिवलिंग पर अर्पित करें ये सात चीजें, महादेव होंगे प्रसन्न

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वाधिक पवित्र और फलदायी माना जाता है। यह मास भक्ति, साधना और शिवकृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ समय होता है। विशेष रूप से सोमवार का दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत शुभ और कल्याणकारी होता है, क्योंकि यह दिन स्वयं भगवान शिव को समर्पित माना गया है। इस पावन मास का अंतिम सोमवार तो और भी विशेष महत्व रखता है। इसे वह दुर्लभ अवसर माना गया है, जब भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष अनुग्रह करते हैं। धर्मशास्त्रों और शिवपुराण में वर्णन है कि यदि इस दिन श्रद्धालु विधिपूर्वक व्रत रखें और कुछ विशेष वस्तुएं भोलेनाथ को अर्पित करें, तो उनके जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं।ऐसे भक्तों के भाग्य का ताला खुल जाता है, जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य का वास होता है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवपुराण और अन्य पौराणिक ग्रंथों में इन वस्तुओं का उल्लेख किया गया है, जिनका अर्पण शिवजी को अत्यंत प्रिय होता है।

  1. बेलपत्र

शिवजी को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि त्रिदल बेलपत्र अर्पण करने से तीनों प्रकार के पाप (मन, वचन और कर्म) नष्ट हो जाते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को बेलपत्र पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर अर्पित करें, इससे मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

  1. गाय का कच्चा दूध

शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पण करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। इससे मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। यह उपाय दरिद्रता नाशक भी होता है।

  1. गंगाजल

शिवपुराण में उल्लेख है कि गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करने से सभी प्रकार के दोष और दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। माना जाता है कि गंगा का वास शिवजी की जटाओं में है, इसलिए गंगाजल उन्हें विशेष प्रिय है।

  1. भस्म

भगवान शिव को भस्म अत्यंत प्रिय है। शिवलिंग पर विभूति अर्पित करने से आत्मिक शुद्धि होती है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  1. सफेद चंदन

सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर सफेद चंदन का तिलक करने से मन शांत होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह उपाय विद्यार्थियों और साधकों के लिए विशेष लाभकारी माना गया है।

  1. धतूरा और आक के फूल

पौराणिक मान्यता के अनुसार शिवजी को धतूरा और आक अत्यंत प्रिय हैं। इनका अर्पण करके व्यक्ति विषैले और नकारात्मक प्रभावों से मुक्त हो जाता है। यह उपाय विशेष रूप से शत्रुओं से रक्षा करता है।

  1. शुद्ध घी का दीपक

शिवलिंग के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाने से जीवन में लक्ष्मी का आगमन होता है। यह दीपक मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है और धन संबंधित बाधाएं दूर होती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img