- कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग से लगवाई कतारें
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: नैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर उपवास रखा और परिवार की सुख समृद्धि की मनौतियां मांगी।
मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भीड़ लगी रही। शहर के सब्जी मंडी स्थित अट्ठे वाले मंदिर में सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने शुरू हो गई थी।
कोरोना काल के चलते मंदिरों में गाइड लाइन का पालन कराते हुए सोशल डिस्टेसिंग से लगाइ लगवाई गई। एक बार में गर्भ गृह में पांच लोगों को ही प्रवेश दिया गया। सभी श्रद्धालुओं को फेस मास्क की अनिवार्यता के साथ प्रवेश दिया गया। लोगों ने अपने घरों में ही नवरात्र की तैयारियां की।
कोरोना से बचने के लिए लोगों ने घरो में भी रहकर पूजा अर्चना की। अब 9 दिन तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है इसलिए मंदिरों में इस बार कोई विशेष आयोजन न होने के कारण चहल-पहल भी कम ही रहेगी। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मनौतियां मांगी।

