Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कोरोना मुक्त व सुख शांति के लिए निकाली यज्ञ यात्रा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: लगातार बढ़ते कोरोना से मुक्त करने व देश में सुख शांति के लिए बागपत के कई वार्डों में सचल यज्ञ यात्रा निकाली गयी। यात्रा के गली में पहुंचते ही लोगों ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। वहीं खेडा इस्लमापुर गांव में यज्ञ यात्रा निकाली गयी।

कोरोना से मुक्ति तथा राष्ट्र की सुख शांति एवं समृद्धि व समाज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सर्व समाज के सहयोग से लगातार दूसरे दिन विशेष प्रकार की सामग्री तथा शुद्ध घृत आदि से नगर बागपत में सचल यज्ञ यात्रा द्वारा मंत्रोंच्चार द्वारा आहुति दे जनजागरण किया गया।

कोरोना नियमों का पालन करते हुए सचल यज्ञ यात्रा रविवार को पुराना कस्बा बागपत में प्रत्येक गली मुहल्ले में पहुंची। कस्बावासियों ने उत्साह के साथ यज्ञ यात्रा का स्वागत करते हुए यज्ञ आहुति दे पुण्य लाभ कमाया। राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक देवेन्द्र आर्य एडवोकेट ने कहा कि जिस घर, परिवार या मोहल्ले में यज्ञ होता है वहां बीमारी नहीं आती है।

पुरातन संस्कृति को अपनाते हुए हमें अधिक से अधिक यज्ञ करने चाहिए। पं राजपाल शर्मा व पं. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि यज्ञ पर्यावरण शुद्धता के लिए जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यज्ञ इसी प्रकार चलते रहे तो कोरोना विभिषिका को भारत से निश्चित भागना पड़ेगा। पं नीरज कुमार शास्त्री ने यज्ञ को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि यज्ञ करने वाले परिवार भाग्यशाली हैं।

41 7

यज्ञ के आयोजन में पं. राजपाल शर्मा,पं. राधेश्याम शर्मा (गायत्री परिवार) ,राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक देवेन्द्र आर्य एडवोकेट, पं. नीरज कुमार शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता जसपाल सिंह राणा, प्रेम कुमार गुलयानी, एडवोकेट सुधीर कुमार जैन, चौधरी राजपाल सिंह, विनोद कुमार धामा, करतार सिंह आर्य, डा. एसपी कौन्डिल, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं खेडा इस्लामपुर गांव में कोरोना को खत्म करने व वातावरण को शुद्ध करने के लिए युवा संगठन ने यज्ञ यात्रा निकाली, जो पूरे गांव का भ्रमण किया। यज्ञ यात्रा जैसे ही निकलती तो उसमें ग्रामीण आहुति देकर विश्व शांति व कोरोना मुक्ति की ईश्वर से प्रार्थना करते। इस मौके पर जोनी चौधरी, प्रवीण आर्य, राजू शर्मा, अनिल फौजी, रोहित, गौरव, कल्लू पंडित, सोनू, विकास आदि मौजूद रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img