Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

आप भी हो सकते हैं सफल

Profile 7

 


नीतू गुप्ता

आज प्रतियोगिता के युग में प्रत्येक इंसान दूसरे से अधिक सफल होना चाहता है। वह किसी आधार पर भी किसी से कम नहीं रहना चाहता। अपनी गिनती सफल लोगों में करवाने के लिए मूल जीवन में कुछ बदलाव लाने आवश्यक हैं। ये बदलाव आपको सफल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

लक्ष्य चुनना

सर्वप्रथम इंसान को अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिये। लक्ष्य तय करने के बाद लक्ष्य के आधार पर मेहनत करने के लिए जुट जायें। प्रतिदिन लक्ष्य को ध्यान में रख कर हर कार्य करें।

परिश्रम करें

परिश्रम करके आप अपना लक्ष्य जीत सकते हैं। अनुभवी लोगों के अनुसार पसीना बहाये बिना फल प्राप्त नहीं होता। वैज्ञानिकों के अनुसार भी सफलता एक प्रतिशत प्रेरणा से और 99 प्रतिशत परिश्रम से मिलती है। अपने जीवन का मूल सूत्र बना लें कि मेहनत करने से सफलता आपको प्राप्त होगी।

सपने देखें

सपने देखते रहें। बिना सपने देखे आप उस लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से नहीं कर सकते। बस इतना ध्यान रखें कि खाली सपनों का जाल न बुनें। उन सपनों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करें।

आत्मविश्वास

सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए आत्मविश्वास का होना अति आवश्यक है। अपने मन में एक निश्चय करें या विश्वास बिठा लें कि मैं यह काम पूरा कर सकता हूं और उसी दृढ़ विश्वास से काम पर लग जाइये। फिर देखिए सफलता आपके कदम चूमेगी।

आत्म निरीक्षण

सफल इंसान वही बनता है जो प्राय: आत्म निरीक्षण करता है। रात में या जब अकेले हों तो अपने क्रि या कलापों को सोचें कि आप जैसी सफलता चाह रहे हैं उसके लिए आप कितना श्रम कर रहे हैं। जहां भी कमी लगे, उसे उस दिन से पूरा करने का यथासंभव प्रयत्न करें। अपनी दिन भर की अच्छाइयां और कमियां ईमानदारी से अपने में टटोलें।

मधुर व्यवहार और व्यक्तित्व

अपना व्यवहार सबके साथ मधुर रखें। सफल लोगों में उनका मधुर स्वभाव उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाता है।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img