पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी रहेंगे मुख्य वक्ता
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा उद्यमियों को सम्मानित करेंगे।
रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो की 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर होने वाले युवा उद्यमी सम्मेलन के निमित्त तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी एवं जिला संयोजक नन्दू राणा से वार्ता कर जिला उपाध्यक्ष तेजस्वी पवांर को कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री रोहित कुमार एवं मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान को कार्यक्रम सह-संयोजक बनाया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक एवं सह-संयोजक ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर सम्मेलन की तैयारी की। युवा उद्यमी सम्मेलन में मुख्य वक्ता उप्र सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी रहेंगे।
बैठक में रवि कश्यप, विनीत मलिक, योगेश शर्मा, नीरज जाटव, अंकित गुप्ता, गौरव मित्तल, अवधेश सैनी, नितिन गोयल, पीयूष वर्मा, अतुल शर्मा, पारस बंसल आदि उपस्थित रहे।

