Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

दुष्कर्म का आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान किया

  • मायके आई महिला से किया था दुष्कर्म

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: थाना क्षेत्र के ग्राम सीता वाली में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। मंडावली थाना क्षेत्र में किसी काम से अपने घर जा रही 30 वर्षीय महिला को गांव के ही एक युवक ने पास ही गन्ने के खेत में जबरन ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था।

पीड़ित महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने महिला को थाने ले जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई।

जिसमें पुलिस के द्वारा आरोपी युवक तरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला अपने मायके में आई हुई थी महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर में किसी काम से जा रही थी तभी गांव के ही तरुण कुमार ने उसको पकड़ कर जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में थाना अध्यक्ष के द्वारा टीम गठित करते हुए आरोपी युवक को गांव के ही पास से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img