Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कंकरखेड़ा में दंपति विवाद में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

  • युवक ने घर के पीछे पड़े खाली प्लॉट में घटना को अंजाम दिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दंपति विवाद में एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर उड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी के होश उड़ गए। पीड़ित युवक ने घर के पीछे खाली प्लॉट में जाकर घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को हाइवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित गणपति विहार में लगभग 45 वर्षीय टीटू पुत्र ओमवीर अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। मृतक युवक मूल रूप से सरधना के पोहल्ली गांव का रहने वाला था। टीटू पिछले सात साल से गणपति विहार में रह रहा था। पुलिस के अनुसार दंपति में पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक युवक पहले डेयरी चलाने का काम करता था।

पड़ोसियों के अनुसार मृतक युवक शराब का आदी था। आए दिन किसी न किसी बात पर दंपति में विवाद रहता था। मंगलवार देर शाम लगभग आठ बजे किसी बात को लेकर दंपति में विवाद चल रहा था। जिसके बाद युवक झगड़ा कर घर से बाहर आ गया था। इसी बीच युवक घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में चला गया। जहां युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर उड़ा लिया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने टीटू को घायल अवस्था में खून से लथपथ प्लॉट में पड़ा देखा। पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी और परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि शव को मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

टीपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस व एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हापुड़ रेलवे लाइन पर 39 वर्षीय नीरज पुत्र भोपाल निवासी नयालचोप बार थाना जीडी हॉट हापुड़ रेलवे लाइन की चपेट में आ गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद थाना पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img