Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर कार सवार युवकों ने किया स्टंट, मचाया हुड़दंग

  • खिर्वा रोड फ्लाई ओवर के पास का है मामला
  • स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर आए दिन कार व बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें स्टंट करने वाले खुद के अलावा दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। मंगलवार को हाइवे पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। खिर्वा फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह एक कार सवार चार युवक स्टंट कर रहे थे। हाइवे से निकलने वाले राहगीरों को समस्या पैदा हो रही थी।

दरअसल, चारों युवक पास में एक मंडप के शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। चारों युवक चलती कार में खिड़की के बाहर निकलकर खड़े हो गए। चारों युवक स्टंट करते हुए सिगरेट का कश लगा रहे हैं। इस दौरान कुछ राहगीरों ने कार सवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार सवारों ने राहगीरों के साथ अभद्रता कर दी। स्टंट करने के दौरान हाइवे पर हड़कंप मच गया।

इसी बीच एक राहगीर ने वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कार से स्टंट करने वाले युवकों में पुलिस का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में लग गई है। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है अभी वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कार और बाइक सवारों में जमकर मारपीट

मेरठ: मेडिकल थाना के गढ़ रोड पर मंगलवार को मामली सी बात को लेकर बाइक व अल्टो कार सवारों में जमकर मारपीट हो गई। हंगामा व मारपीट की सूचना पर मेडिकल व भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मेडिकल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। वहां उनके बीच समझौता कर दिया। मुंडाली के सिसौली व भगवानपुर निवासी रजत तोमर व मनीष तोमर सीसीएसयू में पढ़ते हैं।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से सीसीएसयू की ओर जा रहे थे। गढ़ रोड पर जब ये दोनों सीएनजी पंप के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही अल्टो सीएनजी पंप के भीतर मुड़ी। अचानक साइट से अल्टो आने की वजह से रजत व मनीष को संभलने का मौका नहीं मिला। इसी बात को लेकर उनका कार चला रहे किठौर निवासी ताज मोहम्मद से झगड़ा व मारपीट हो गयी। ताज मोहम्मद लोटस हॉस्पिटल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए आया था।

उसने कॉल कर समीप स्थित हॉस्पिटल से अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। रजत व मनीष ने भी दोस्तों को बुला लिया। वहां हंगामा व मारपीट शुरू हो गयी। हंगामे की सूचना पर मेडिकल व भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बाद में मेडिकल पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की जानकारी दी।

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

मोदीपुरम: एनएच -58 पर पल्लवपुरम फेज-वन कट के सामने मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार करीब 35 वर्षीय युवक मोदीपुरम की ओर से दौराला की तरफ जा रहा था। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार पल्लवपुरम फेज-वन कट के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सिर के बल पहले सड़क पर, फिर डिवाइडर से टकराया। जबकि युवक की बाइक भी दूर तक घिसटती गई।

भीड़ जमा होने से पहले ही चालक कार को लेकर तेज रफ्तार में फरार हो गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान घटनास्थल से लेकर मोदीपुरम चौकी तक करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायल को ई-रिक्शा में डालकर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ पल्लवपुरम मुन्नेश सिंह का कहना है कि घायल का उपचार चल रहा है। अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img