Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

नाबालिग लड़की के आत्महत्या करने के मामले में युवक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

रायपुर सादात: सोमवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर मठरी निवासी दारा सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पल्लवी घर से दो हजार रुपये नकद व घर का जेवर तथा नए कपड़े पहनकर घर से निकल गई थी। सुबह होने तक उसका कोई पता नहीं चला था। सुबह ग्रामीणों को उसका शव पास ही पवन पुत्र किशन स्वरूप के गन्ने के खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला था।

सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संजय कुमार, शेर सिंह तथा दरोगा करणवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता दारा सिंह ने अपने पड़ोसी 25 वर्षीय युवक रजत पुत्र करण सिंह पर पल्लवी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके रजत को गिरफ्तार कर लिया तथा पोस्टमार्टम में मृतका के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मुकदमे को धारा 306 के स्थान पर 305 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर काफिल 9758096853

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img