Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

युवक ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास

घरेलू विवाद के चलते उठाया घातक कदम

भोपा: ककरौली थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में युवक ने मां और बहन के साथ कहासुनी होने के बाद आत्महत्या करने के इरादे से खुद को गोली मार ली सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंची जहां से गंभीर हालत के चलते युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है

ककरौली थानाक्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी भानु पुत्र सूरजपाल पुल निर्माण करने वाले दिल्ली निवासी एक ठेकेदार के पास ड्राइवर का काम करता है सोमवार को वह छुट्टी लेकर अपने घर पर आया हुआ था बुधवार को वह घर पर ही था कि किसी बात को लेकर उसका अपनी बहन प्राची से विवाद हो गया जिस पर उसकी मां सुभलेश ने उसे डांट दिया मां के डांटने से नाराज होकर वह नाराज होकर घर से निकल गया और काफी देर बाद घर आने के बाद सीधा अपने कमरे में चला गया दोपहर में जब घर के लोग आंगन में कुछ काम कर रहे थे तभी उन्होंने भानु के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी तो परिजन दौड़ कर कमरे में पहुंचे तो देखा कि भानु खून से लथपथ कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए किसी ने मामले की सूचना ककरौली पुलिस को दी मौके पर पहुंची ककरौली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करते हुए बुरी तरह घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भेज दिया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है

दो बहनों का इकलौता भाई है घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचे गंगदासपुर के ग्रामीणों ने बताया कि युवक दो बहनों का इकलौता भाई है उसकी एक बहन राहुल की शादी हो चुकी है युवक भी दिल्ली निवासी एक ठेकेदार के पास गाड़ी के चालक का काम कर अपने खर्चे हेतु रुपए कमा लेता है उसके पिता बड़ी जोत के किसान हैं और उनके हिस्से में लगभग 40 बीघा जमीन आती है युवक द्वारा घातक कदम उठाने से ग्रामीण स्तब्ध है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

जानलेवा बन रहे हैं अवैध हथियार

सूत्रों के अनुसार युवक द्वारा 315 बोर के तमंचे द्वारा खुद को गोली मारी गई है युवक के पास तमंचा कहां से आया पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है घर में रखे गए अवैध हथियार आवेश में आकर उठाए गए कदमों के बाद ग्रामीणों के लिए प्राणघातक बन रहे हैं

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम और तोड़फोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार...

Share Market: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी 23,600 के नीचे फिसला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img