Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

डेढ़ कुंतल नकली पनीर के साथ युवक दबोचा

  • कंकरखेड़ा पुलिस ने एनएच-58 पर चेकिंग के दौरान की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: पुलिस ने गुरुवार सुबह रोहटा रोड पर डेढ़ कुंटल नकली पनीर पकड़ लिया। पुलिस ने कार सवार युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस कार व युवक को लेकर थाने आ गई। जिसके बाद पुलिस ने फूड विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पनीर की जांच की।

हाइवे स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास रोहटा रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच लखवाया गांव की तरफ से आ रही एक अल्टो कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार चालक को धर दबोचा। पुलिस ने कार की छानबीन की।

15 1

जिसमें पुलिस को डेढ़ कुंतल नकली पनीर मिला। पकड़े गए पनीर की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गांव से पनीर लाकर शहर में दुकानों पर सप्लाई करता है।

पकड़ा गया युवक जानी थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। पुलिस ने फोन कर फूड विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। फूड विभाग की टीम ने मौके पर पनीर का सैंपल लिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि फूड विभाग की टीम सैंपल ले गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img