जनवाणी संवाददाता |
नागल: सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर गांव बसेड़ा के निकट ट्रैक्टर व ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत।
नफीस निवासी पहाड़पुर अपने घर से बाग की धुलाई करने के लिए नागल की ओर अपने ट्रैक्टर टैंकर को लेकर जा रहा था कि बसेडा गांव भट्टे के पास देवबंद की तरफ से सहारनपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने उसके ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी जिससे नफीस उछल कर सड़क पर गिर गया और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रैक्टर चालक की पहचान पहाड़पुर निवासी नफीस के रूप में हुई,मृतक अपने पीछे एक लडकी व लडका छोड़ गया। दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक और परिचालक वाहन को छोड़कर फरार हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष केपी सिंह मय टीम के साथ मौके पर पँहुचे और शव का पँचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।

