Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दो भाइयों पर जहर देने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: क्षेत्र के गांव गांवड़ी पनियाला निवासी 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम गांवड़ी पनियाला निवासी उस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार की रात गांव के अजीम एवं उसके भाई नसीम ने उसके भाई अबरार को गाजर के हलवे में जहर मिला कर खिला दिया।

गंभीर हालत में नूरपुर में निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान अबरार की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा ने अजीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img