Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

महिला से ढाई किलो चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हुआ युवक

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर के ढाली बाजार स्थित ज्वैलर्स के यहां से गिरवी रखे आभूषण लेकर जा रही महिला से उसका रिश्तेदार आभूषण व हजारों की नकदी छीन कर ले गया। घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है।

हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम अमहेड़ा की रहने वाली शकीला पत्नी अहमद आसन शनिवार की शाम अपने पुत्र अंसार अहमद के साथ नगर के ढाली बाजार स्थित एक सर्राफा कारोबारी के यहां रखे चांदी के आभूषण छुड़ाने आई थी। महिला ने सर्राफा कारोबारी को रुपए अदा कर लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण लेकर अपने थैले में रख लिए थे।

थैले में महिला की नकदी भी रखी हुई थी। आरोप है कि उसी समय महिला का बहनोई इकरामू निवासी राजपुर परसू वहां पहुंच गया और महिला के थैले से चांदी के आभूषण, 13 हजार की नकदी तथा एक मोबाइल फोन छीन कर भाग लिया। महिला द्वारा मचाए शोर को सुनकर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी वहां से दूर निकल गया था। घटना के बाद बेटे के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

महिला ने अपने बहनोई व उसके दो अन्य साथियों पर चांदी के आभूषण, नकदी व मोबाइल फोन छीनकर ले जाने की तहरीर दे दी है। महिला ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व इकरामू के कहने पर ही उसने सर्राफा व्यापारी के यहां आभूषण गिरवी रखे थे। शनिवार को वह गिरवी रखे आभूषण छुड़ा कर ले जा रही थी। तभी इकरामू अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और चांदी के आभूषण नकदी व मोबाइल फोन छीन कर भाग गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img