Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बागपत में युवक की पीठ पीटकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

बागपत : बागपत कोतवाली के गांव पाबला बेगमाबाद में शनिवार की रात में दिल्ली के युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर अपहरण के बाद हत्या करने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, गांव पाबला बेगामाबाद से एक युवती भी लापता है। पुलिस दोनों मामलों की कड़ी जोड़ते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

दिल्ली के करतार नगर निवासी हिमांशु शर्मा (20) पुत्र सुशील शनिवार दोपहर से लापता था। रविवार को हिमांशु शर्मा बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव पाबला बेगमाबाद के जंगल में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने दिल्ली वाले पड़ोसियों पर आरोप लगाए कि हिमांशु शर्मा का अपहरण कर गांव पाबला बेगमाबाद लाकर उसकी पीठ पीकर हत्या की गई है।

पाबला से युवती लापता

बागपत कोतवाली पर विनेश पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम पाबला बेगमाबाद द्वारा बागपत कोतवाली पर अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया है। आरोप लगाए हैं कि उसकी पुत्री आंचल (24) घर से बिना बताए कहीं चली गई है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...
spot_imgspot_img